बदायूं, मई 24 -- बदायूं। बस में बड़ी संख्या में बकरे मिलने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मंडी चौकी पर बस पकड़े जाने के बाद बकरों को उतार लिया गया, लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं चला। मामले में सांठगांठ के आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी का है। यहां अलापुर से दिल्ली जा रही एक बस को पुलिस ने रोककर चेक किया, जिसमें बड़ी संख्या में बकरे भरे हुए थे। बस संचालक ने बताया कि बस में करीब 70 बकरे मौजूद थे। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे बस पकड़े जाने के बावजूद सुबह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- पशुओं से भरे दो वाहन पकड़े, 36 भैंसे मृत मिलने पर हंगामा इस दौरान बकरों को बस से उतरवा लिया गया, लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं चला। मामले को लेकर चौकी पर तैनात एक सि...