दिल्ली जा रही बस में बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
उन्नाव, सितम्बर 4 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में सफर कर रहे 59 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक हालत बिगड़ गई। बांगरमऊ नगर के पास तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चालक ने आनन-फानन बस रोक दी और यूपीडा कर्मियों को सूचना दी। कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से बुजुर्ग को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई।बांगरमऊ इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडे के अनुसार दिल्ली महानगर के बदरपुर मोड़बंद निवासी मोहम्मद रईस पुत्र आमिर स्लीपर बस से गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। गुरुवार सुबह बस जैसे ही बांगरमऊ नगर के पास पहुंची, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख बस चालक ने वाहन रोक यूपीडा कर्मियों को घटना की जानकारी दी। यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.