दिल्ली जा रही ट्रेन में बीमार युवती का किया इलाज
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। दरभंगा से दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सोमवार को 22 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत खराब हो गई। युवती को तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द हो रहा था। यात्री मित्र को सूचना मिलने पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 2 पर ट्रेन के पहुंचने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। रेलवे चिकित्सक डॉ. अनुज ने मौके पर पहुंच कर युवती की जांच कर उसे दवाएं दी। युवती की हालत में सुधार के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.