दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियां प्रयागराज में मिलीं
प्रयागराज, अगस्त 19 -- दिल्ली जा रहीं तीन नाबालिग सहेलियों को आरपीएफ ने मंगलवार को पूर्वा एक्सप्रेस (12303) से प्रयागराज में सुरक्षित बरामद कर लिया। पश्चिम बंगाल पुलिस से मिली सूचना के बाद आरपीएफ ने ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर जनरल कोच की जांच की। निरीक्षक अमित कुमार मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा और महिला कांस्टेबल प्रेम कुमारी ने तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, तीनों के लापता होने पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी प्रयागराज पहुंचे और चाइल्डलाइन से तीनों को लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट से नाराज होकर तीनों घर से भागी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.