दिल्ली जा रहा विमान तकनीकी खराबी पर लखनऊ में उतारा गया
वाराणसी, सितम्बर 4 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी से गुरुवार सुबह दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 184 विमान शारजाह से उड़ान भरकर गुरुवार सुबह 6.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। शारजाह से 168 यात्री वाराणसी पहुंचे थे। इसके बाद यह फ्लाइट दिल्ली जाती है। दिल्ली से वाराणसी लौटकर देर शाम को शारजाह को रवाना होती है। यह भी पढ़ें- कार्गो में धुएं का अलार्म, लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंगदिल्ली जाने वाले विमान की स्थिति दिल्ली जाने वाले विमान आईएक्स 1253 ने गुरुवार सुबह 8.05 बजे उड़ान भरी। इसमें 132 यात्री सवार थे। विमान जब लखनऊ हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.