सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14681 दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस का देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर निर्धारित आगमन समय शाम 06:25 बजे है, लेकिन समयपालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से रात लगभग आठ बजे स्टेशन पहुंची। इससे पहले शनिवार को ट्रेन नंबर 14681 करीब 1 घंटा 22 मिनट की देरी से रात लगभग आठ बजे सहारनपुर से रवाना हुई थी। वहीं शुक्रवार को ट्रेन करीब 3 घंटे 21 मिनट की देरी से रात करीब 10 बजे स्टेशन से चली। गुरुवार को स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.