दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस का पावर फेल
सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। ट्रेन संख्या 14681 दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस बुधवार को मुजफ्फरनगर और खतौली के बीच अचानक पॉवर फेल होने से प्रभावित हो गई। तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन कुछ समय तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर वैकल्पिक पॉवर की व्यवस्था कर ट्रेन को दोबारा संचालित कराया। दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:25 बजे है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से चल रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन के रात 9:16 बजे सहारनपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.