बांदा, मई 1 -- पैलानी। दिल्ली जाने से मना करने से नाराज युवक ने कमरे के अंदर पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साड़ी गांव के मजरा माझा डेरा निवासी जयकरन ने बताया 19 वर्षीय पुत्र मुकेश ने शुक्रवार दोपहर कमरे के अंदर पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पहुंचे शव फंदे पर लटकता देखा। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निगरानी में शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि मुकेश चार भाईयो में छोटा था। एक बहन है। वह दिल्ली में रह कर मजदूरी करता था। गैस न मिलने के कारण वह दिल्ली से वापस गांव आ गया था। दोबारा दिल्ली जाने की जिद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.