प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में होली पर दो दिन रंग खेलने का असर जंक्शन पर ट्रेनों में दिखाई पड़ा। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या कम रही। हालांकि गोदान एक्सप्रेस और बोधी एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिली। मुंबई के लिए चलने वाली महनगरी एक्सप्रेस और मुंबई मेल में भी भीड़ रही।रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज में होली के दूसरे दिन भी रंग खेलने की वजह से लोग यात्रा पर कम निकले। बताया कि अभी किसी भी रूट पर अतिरिक्त कोच लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...