गाजीपुर, मई 2 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना के ढढनी रणवीर राय गांव निवासी अमित कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। वे दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित कुमार 29 अप्रैल की सुबह किसी काम से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 30 अप्रैल की सुबह उन्होंने पत्नी निशा देवी को फोन कर दिल्ली पहुंचने की सूचना दी। बातचीत के कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। तब से अमित कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...