मोतिहारी, जून 4 -- बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव के जितेंद्र कुमार (19) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। तभी उसकी ताड़ी की दुकान पर रात में उसका झगड़ा हो गया। परिजन ने इसी विवाद में जितेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर एक पुल के नीचे से युवक का शव बरामद किया गया है। जितेंद्र, स्थानीय टेकेदार बिल्ला बैठा के साथ दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार को ठेकेदार से मिलने लिए अपने घर से निकला था, फिर वहीं से दिल्ली जाने का प्लान था। मगर दिल्ली रवाना होने से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.