दिल्ली जाने की बात कह घर से निकले प्राइवेट कातिब का मिला सड़ा-गला शव
आरा, जून 16 -- -नगर थाना क्षेत्र की रघुटोला मोम फैक्ट्री स्थित खंडहरनुमा घर से मंगलवार की शाम मिला शव -मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस -शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के अमीर टोला धनुपरा से दिल्ली जाने के लिए घर से निकले एक प्राइवेट कातिब की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है। उसका शव चौथे दिन मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के रघु टोला मोहल्ला स्थित मोम फैक्ट्री स्थित एक खंडहरनुमा मकान से बरामद किया गया। शव पूरी तरह सड़ गया था। उसमें कीड़े भी लगे थे। मृत युवक की पहचान अमीर टोला धनुपरा निवासी चितरंजन प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गयी है। वह आरा रजिस्ट्री ऑफिस में निजी तौर पर कातिब का काम करता था। घटनास्थल से बरामद मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.