सहारनपुर, जुलाई 24 -- सरसावा । समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक काफिला बुधवार देर रात दिल्ली रवाना होने की तैयारी में था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी नेताओं को दिल्ली जाने से रोककर हाउस अरेस्ट कर दिया। अंबाला रोड स्थित कमलजीत सिंह प्रधान के आवास पर ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, संदीप सैनी, अनुज प्रधान, हाजी आरिफ, संदीप राठी, शशि रमन कौशिक, प्रदीप राठी सहित अन्य सपा नेता एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि यहां से 10-15 वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना होने की तैयारी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए सभी नेताओं को दिल्ली जाने से रोक दिया तथा उन्हें उनके आवासों तक सीमित कर दिया।बाद यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने से रोकने के लिए सपाइयों के पीछे ...