संभल, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नापली की दिल्ली जाते समय पिलखुवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली जाते समय धर्मेंद्र की बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजन यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे शव गांव ले आए। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम नजर आई।परिजनों के...