आगरा, जनवरी 24 -- कासगंज के सहावर कोतवाली इलाके में गांव चांडी के पास गोरहा हजारा नहर में बदायूं से दिल्ली जाते कार सवार दो लोगों की कार अनियंत्रित होकर गिर गई। नहर में कार समेत दो लोगों को डूबते और उनकी चीख पुकार सुन आसपास के लोग बिना देर किये नहर में बचाव के लिए कूद पड़े। एक के बाद कई लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और डूबते लोगों में से निकाल कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों लोगों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार कर हालत में सुधार किया गया। शनिवार सुबह करीब दस बजे अजय कुमार पुत्र बंदे निवासी नेवला दिल्ली अपनी कार अल्टो से अपने साथी सोनू पुत्र शेर बहादुर निवासी वीलेमई जनपद बदायूं के साथ कासगंज के रास्ते होकर जा रहे थे। तभी अचानक कार असंतुलित होकर गोरहा नहर में जा गिरी। तेज आवाज के साथ कार नहर में गिरते ही वह पानी में डूबने ...