नई दिल्ली, मार्च 20 -- DJB यानी दिल्ली जल बोर्ड आगामी दिनों में अपनी बिलिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली जल बोर्ड उपभोक्ताओं की प्रॉपर्टी को जियो-टैग करके और बिलिंग में अन्य सुधार करके अपनी बिलिंग व्यवस्था को पूरी तरह बदलने जा रहा है। इस बारे में आयोजित डीजेबी की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने उपभोक्ताओं को गलत और भारी-भरकम बिलों से निजात दिलाने के लिए बड़े सुधारों का ऐलान किया। इस बैठक में उन्होंने दिल्ली गेट नाले में गंदे पानी के इन-सीटू ट्रीटमेंट के लिए 71.12 करोड़ रुपए के एक प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी। बैठक के दौरान सिंह ने कहा, 'पानी की बिलिंग घरों के लिए परेशानी का एक बड़ा सबब बन गई है, इसलिए बोर्ड ने पूरे शहर में घर-घर जाकर e-KYC करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.