गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर पर बिना रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर के खड़े एक ट्रक से कैंटर टकरा गया। कैंटर में सवार चालक, कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मानेसर थाने में मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सराय ख्वाजा पटहना निवासी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी ट्रांसपोर्ट में चालक की नौकरी करते हैं। गुरुवार देर रात वह और उनका भाई शंकर बिंद दो अलग-अलग कैंटर लेकर राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। शंकर की गाड़ी आगे चल रही थी।देर रात करीब दो बजे जब वह आईएमटी चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो वहां सड़क के बीचों-बीच एक कंटेनर ट्रक खड़ा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.