गुड़गांव, अगस्त 25 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव चौक यातायात के लिहाज से असुरक्षित है। इस चौक पर पिछले तीन साल में 48 सड़क हादसे हुए, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी इस चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण करने की योजना बनाई है, लेकिन इसका ग्रामीणों की तरफ से विरोध किया जा रहा है। पिछले साल एनएचएआई ने इस हाईवे का ऑडिट करवाया था। इसमें सामने आया था कि पचगांव चौक, बिलासपुर चौक, सिधरावली कट, बिनौला और धारूहेड़ा स्थित हीरो होंडा चौक यातायात के लिए खतरनाक बन गए हैं। बिलासपुर चौक पर 35 सड़क हादसों में 16 लोगों की जान गई थी, जबकि सिधरावली कट पर 36 सड़क हादसों में 25 लोगों ने जान गवाई थी। इस तरह बिनौला में 23 हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई थी। धारूहेड़ा स्थित हीरो होंडा चौक प...