दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा
गुड़गांव, जुलाई 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। हाईवे और इसकी सर्विस रोड के दोनों तरफ बने बरसाती नाले की बेरीकेडिंग नहीं की गई है। ऐसे में बारिश के दौरान कोई भी वाहन चालक इन बरसाती नालों में गिरकर जख्मी हो सकता है। एनएचएआई ने हाईवे और सर्विस रोड के बीच में बरसाती नाला बनाया हुआ है। राजीव चौक से लेकर खेड़की दौला तक अधिकांश बरसाती नाले पर बेरीकेडिंग नहीं है या क्षतिग्रस्त है। गत सात जुलाई को हुई बारिश के दौरान गांव नरसिंहपुर के समीप भारी जलभराव की स्थिति बन गई थी। हाईवे और सर्विस रोड पर पानी भरने की वजह से यह बरसाती नाला नजर नहीं आ रहा था। इसमें एक स्कूल बस फंस गई थी, जिसे बाद में दो क्रेन की मदद से बाहर निकलवाना पड़ा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.