दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा फ्लाईओवर और अंडरपास, गुरुग्राम के इन इलाकों में नहीं लगेगा जाम
गुरुग्राम, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक दो लेन का फ्लाईओवर और मोल्सरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की तरफ तीन लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार को इस निर्माण कार्य को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। हरियाणा सरकार फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। डीएलएफ कंपनी दोनों का निर्माण करेगी। परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद हाईवे की सर्विस रोड पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि निर्माण कार्य के दौरान या इसके बनने के बाद भी मौजूदा सर्विस रोड की चौड़ाई पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 15 KM रूट, 14 स्टेशन; गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.