नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- गौरव चौधरी, गुरुग्राम दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या-48 पर बनीपुर चौक के पास शनिवार देर रात हुए भीष सड़क हादसे ने पलभर में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। जयपुर से दिल्ली की ओर लौट रही एक कार पर चने से भरा भारी-भरकम ट्रॉला पलट गया। ट्रॉले का वजन इतना अधिक था कि कार उसके नीचे दबकर पूरी तरह पिचक गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब पांच साल का एक मासूम बच्चा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक रात करीब 11:30 बजे हुआ। कार में पांच लोग सवार थे। परिवार जयपुर से अपने पैतृक गांव से दिल्ली लौट रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही काल बनक...