गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर झाड़सा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक खराब हो गई और उसके आगे चल रही कार से टकरा गई। इस सड़क हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए, जिसके चलते करीब पांच किलोमीटर तक वाहन ढ़ाई घंटे तक रैंग-रैंग कर चल रहे थे। ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि गुरुवार दोपहर पौने एक बजे के लगभग जयपुर से दिल्ली की तरफ झाड़सा चौक के पास अचानक कार खराब हो गई और आगे चल रही कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद सड़क के ठीक बीचों-बीच रुक गई, जिससे हाईवे की मुख्य लेन पूरी तरह ब्लॉक हो गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हुई SUV अन्य वाहन से टकराई, एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में परेशान हुए लोग व्यस्त समय होने के कारण कुछ ही मिनटों में एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों ...