जयपुर, अप्रैल 9 -- राजस्थान के कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां राजकीय बीडीएम अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर पर सरियों से भरा ट्रेलर चलती बस में जा घुसा। इस भयावह हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। रात के समय कोटपूतली फ्लाईओवर पर बस अचानक आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग सीटों में फंस गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 600 मिलियन डॉलर की परियोजनाएं चल रहीं, अब 500 मिलियन और आने वालायात्रियों में चीख-पुका...