दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस अचानक बनी आग का गोला, 32 यात्री थे सवार; मची चीख पुकार
देहरादून, जून 3 -- देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में बुधवार को बहादराबाद क्षेत्र में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बस में सवार 32 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें एक महिला ब्राजील की निवासी बताई गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे और शांतारशाह पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले बस में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- Delhi Fire: मालवीय नगर में रेस्टोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.