दिल्ली-जयपुर और गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर 48 जगह हादसों का खतरा, ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली-जयपुर हाईवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के 48 स्थानों पर कोहरे के दौरान हादसे की आशंका है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने इन कमियों को दूर करने के लिए एनएचएआई, जीएमडीए और नगर निगम को पत्र लिखा है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी डॉ. हितेश यादव के पत्र के मुताबिक, कोहरे के वक्त कई सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। कुछ हादसे सड़कों पर रोशनी की कमी, अपर्याप्त लेन मार्किंग और जेब्रा क्रॉसिंग, गड्ढे होने के अलावा सड़क सुरक्षा उपकरणों की कमी की वजह से होते हैं। समय से पहले आवश्यक कदम उठाकर इन हादसों को टाला जा सकता है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों पर रेट्रो रिलफलेक्टिव मार्किंग नहीं है या फीकी पड़ चुकी है, उन्हें किया जाए। सड़क किनारे और डिवाइडर पर लगी टाइलों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.