नई दिल्ली, अगस्त 20 -- पहाड़ों पर घूमने का ख्याल मन में आते ही खुशी की लहर दौड़ जाती है। लेकिन सच्चाई आपकी आंखें खोल देगी। दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर ने अपना शहर छोड़ मनाली शिफ्ट होने और पहाड़ों की जिंदगी को करीब से जानने का प्लान किया और अब ये क्रिएटर वापस दिल्ली लौट रहा है और उसने अपने एक्सपीरिएंस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि कैसे पहाड़ों का जीवन उसकी सोच से काफी अलग था। अजय शर्मा नाम के इस कंटेंट क्रिएटर ने वीडियोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। मनाली के पास बसे सई गांव में पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से वो रुका हुआ था और रिमोट वर्क कर रहा था। अजय का मकसद बिल्कुल सिंपल था, वो पता लगाना चाहते थे कि क्या टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने वाली पहाड़ों की खूबसूरत लाइफस्टाइल सच में रहने का एक परमानेंट तरीका बन सकती है। पूरे 71 दिन ...