नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी अधिकारी को ओवर रेटिंग के आरोप में 16 जनवरी को निलंबित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी शुक्रवार शाम तक निलंबन का आदेश नहीं आया। वह नियमित अपने विभाग में जाकर जिम्मेदारी संभाल रहे। हालांकि, जिला प्रशासन ने उनसे दूरी बना ली है। प्रदेश मुख्यालय ने जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित करने के संबंध में सूचना जारी की थी। इसमें उन्हें शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग के संबंध में निलंबित करने का दावा किया गया था। हालांकि, अब तक निलंबन का आदेश जिले में नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन निलंबन की सूचना जारी होने के बाद से जिला आबकारी अधिकारी को अपनी किसी बैठक में नहीं बुला रहा और ना ही उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जा रही। आबकारी विभाग के अन्य वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.