अमरोहा, जुलाई 23 -- दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट, कई जिलों में कांग्रेस और सपा नेता नजरबंदसुरक्षा तैयारियाँ 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के बीच नया घटनाक्रम पुलिस-प्रशासन के लिए अतिरिक्त चुनौती बन गया है। संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए डीएम और एसपी ने खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। जिले में बाहरी तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जबकि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी ...