दिल्ली चेन हाउस ज्वेलर्स के मालिक-मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 1 -- चौक पुलिस ने दिल्ली चेन हाउस ज्वेलर्स के मालिक सनी और मैनेजर गौरव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को सभी का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए। चौक एसीपी शुभम कुमार ने बताया कि चौक स्थित दिल्ली चेन हाउस ज्वेलर्स में काम करने वाले सीतापुर निवासी शिवबिहारी अवस्थी पर 28 जुलाई को 10 ग्राम सोना चोरी का आरोप लगा था। आरोप है कि मालिक सनी और मैनेजर गौरव ने शिवबिहारी के कपड़े उतरवाकर बेल्ट और लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद उसे बिना कपड़ों के दुकान से बाहर निकालकर इलाके में घुमाया गया। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी शॉप पर तालिबानी सजा चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर पीटा पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। शिवबिहारी का आरोप है कि आरोपियों ने थाने जाने पर वीडियो वायरल करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.