नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को एक बार फिर आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने का एक बड़ा कारण अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाया गया आलीशान मुख्यमंत्री निवास रहा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि चुनाव में हार के एक साल बाद ही कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो केजरीवाल के नए आलीशान घर को दिखा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप अब भ्रष्टाचार की तरफ बढ़ रही है, इसलिए सांसद उनसे अलग हुए हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि आज वह कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़ चुके हैं या छोड़कर जा रहे हैं जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में हार का बड़ा कारण रहा आलीशान मुख्यमंत्री निवास -राघव चड्ढा यह पार्टी आज ...