दिल्ली चलो अभियान की तैयारी जोरों पर
जहानाबाद, अगस्त 18 -- करपी, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को सफल बनाने के लिए करपी एवं बंशी प्रखंडों में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पुण्य देव सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में हैं, जिसके कारण गरीब, मजदूर और आम लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार, सस्ती शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा, एमएसपी की कानूनी गारंटी, महिला आरक्षण, भूमिहीनों को जमीन एवं मकान उपलब्ध कराने, अपराध पर रोक तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक सितंबर को रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा आयोजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.