हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 31 -- देश की राजधानी दिल्ली में 14 साल पहले हुए निर्भया कांड की यादें फिर ताजा हो गईं। ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप किया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है। उधर, इस घटना से बुरी तरह टूट चुके छात्रा के पिता ने कहा कि आरोपियों को फांसी मिलने पर ही उनके कलेजे को ठंडक मिलेगी। दरिंदों ने बेटी की जिंदगी खराब कर दी। पीड़िता के गांव में भी सन्नाटा है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने भी फांसी और एनकाउंटर जैसी मांग शुरू कर दी है। घटना से पीड़िता का परिवार बेहद मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है। पेशे से राजमिस्त्री पिता ने पहले तो कहा कि दिल्ली पुलिस ने कुछ भी बताने से मना किया है, लेकिन बाद में उनकी पीड़ा आंसू बनकर फ...