नई दिल्ली, मई 23 -- -लाल किले पर जनजाति सांस्कृतिक समागम के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कई मार्गों पर यातायात रहेगी प्रभावित नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लाल किले पर रविवार को जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित होगा। इसके चलते उस दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मध्य और उत्तर दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली गेट चौक से लाल किले और राजघाट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि समागम से जुड़ी शोभा यात्राएं श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट से निकलकर लाल किले की ओर जाएंगी। ऐसे में जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी, बुलेवार्ड रोड, शाम...