सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- दिल्ली-गुवाहाटी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना में जिले को बड़ी सौगात : सांसद सीतामढ़ी। दिल्ली-गुवाहाटी रेल कॉरिडोर को मल्टी-ट्रैक करने की योजना में जिले समेत सूबे के छह जिलों को शामिल किए जाने पर स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। सांसद ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से सीतामढ़ी सहित पूरे उत्तर बिहार में रेल संपर्क और परिचालन क्षमता को मजबूती मिलेगी। परियोजना की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से दिए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने भी इसका स्वागत किया है.

परियोजना का विवरण सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि दिल्ली-गुवाहाटी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना में बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल और अररिया जिले शाम...