दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धा से मनाया होला मोहल्ला
नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से होला मोहल्ला का पवित्र दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा दमदमा साहिब में हुआ, जहां गुरमत दीवान सजाए गए और बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ को गतका खेलते हुए होला मोहल्ला मनाने का संदेश दिया था, ताकि नौजवानों में साहस और शस्त्र विद्या की भावना बढ़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.