दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हुई SUV अन्य वाहन से टकराई, एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में परेशान हुए लोग
नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे के बाद करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान झारसा चौक के पास से गुजर रही एक तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर SUV गाड़ी अचानक चलते-चलते खराब हो गई, और अपने से आगे चल रहे एक वाहन से जा टकराई। इस एक्सीडेंट के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियों की 4 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इस दौरान गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लाने तक करीब घंटेभर तक वाहन वहां फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे एक सफेद रंग की एंडेवर कार के साथ हुआ। जब वह अचानक खराब होने के कारण बेकाबू हो गई और अपने आगे चल रही टाटा मैजिक से टकरा गई। चश्मदीद ने बताया कि इस टक्कर से एंडेवर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इसके बाद वाहन सड़क के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.