नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन (रैपिड रेल) के जरिए दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब कुछ मिनटों में ही तय हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नमो भारत कॉरिडोर के दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक पूरी तरह से तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ये पूरा ट्रैक 82.15 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 55 किलोमीटर का हिस्सा, दिल्ली से मेरठ साउथ तक पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। अब बाकी बचे 27 किलोमीटर यानी मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच 5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का सेक्शन है।पूरे ट्रैक की लंबाई, दिल्ली-यूपी में कितना हिस्सा ट्रैक की एलिवेटेड...