अलीगढ़, मई 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को सासनीगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरोह दिल्ली-गाजियाबाद का है, जो अलग-अलग जिलों में रैकी के बाद घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से 41 हजार 50 रुपये, दो कुंडल, घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि थाना सासनीगेट क्षेत्र में 28 जनवरी, 11 फरवरी व सात अप्रैल को अलग अलग स्थानों लोगों के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं हुई थीं। आरोपी रुपयों व आभूषण तक ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके टीमें लगाई गईं। शनिवार को इंस्पेक्टर सासनीगेट राजवीर सिंह परमार के नेतृत्व में थाना सासनीगेट पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके नाम हरियाणा...