दिल्ली-गया जी-दिल्ली रूट पर 25 अक्टूबर से एयर इंडिया की दो उड़ानें होगी शुरू
गया, जून 13 -- बोधगया के पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। एयर इंडिया ने 25 अक्टूबर से दिल्ली-गया जी-दिल्ली रूट पर अपनी दो दैनिक उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है। दोनों उड़ानों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वर्तमान में एयर इंडिया की कोई उड़ान गया जी से संचालित नहीं हो रही है। पिछले वर्षों में पर्यटन सीजन के दौरान एयर इंडिया की केवल एक उड़ान चलती थी। लेकिन, इस बार यात्रियों और विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या के संभावनाओं को देखते हुए कंपनी ने दो उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है।
नए शेड्यूल के अनुसार उड़ानें नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया की पहली फ्लाइट सुबह 7:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 9:15 बजे गया जी एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद यह विमान सुबह 10 बजे गया जी से रवाना होकर 11:25 बजे दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.