मैनपुरी, मई 28 -- क्षेत्र के ग्राम पदमपुर में कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक की दिल्ली में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम शव गांव पहुंचते ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशनी क्षेत्र के ग्राम पदमपुर निवासी ताहर सिंह यादव का 30 वर्षीय पुत्र शिवांक उर्फ शिवम यादव बीते 17 मई को दिल्ली गया था। उसके पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं, जिनके इलाज के खर्च और घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वह वहां नौकरी की तलाश में गया था। देर रात दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसे में शिवम की जान चली गई। थाना किशनी पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने ग्राम प्...