नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल शुरू की है। राजधानी में 13 फरवरी से 'दिल्ली खेल महाकुंभ' का आयोजन शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी। इसमें प्रारंभिक चरण में कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, रेसलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्क्वैश खेलों को शामिल किया गया है। इनमें 20 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मामलों के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि यह महाकुंभ लगभग एक माह तक चलेगा। यह दिल्ली के 16 विभिन्न स्टेडियम व वेन्यूज जैसे की बवाना, विकासपुरी, नजफगढ़ सहित अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम इवेंट्स में गोल्ड विजेता टीम को 175000 रुपये, सिल्वर को 151000 रुपये और ब्रॉन्ज विजेता टीम को 131000 रुपये दिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.