बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच, संवाददाता। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने बुधवार रात में शहर के डिगिहा तिराहा स्थित यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह के बंधन‌ गेस्ट हाउस पर दबिश दी। क्राइम ब्रांच टीम ने गेस्ट हाउस मैनेजर को उठाया है। क्राइम ब्रांच टीम मैनेजर सुभाष सिंह को नगर कोतवाली लाई। वहां आमद दर्ज करा कर सुभाष सिंह को दिल्ली ले गई है। दिल्ली में हुई किसी करोड़ों की लूट मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस तहकीकात कर रही है। पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी गांव निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांछित देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह के गेस्ट हाउस में मैनेजर सुभाष सिंह भी पयागपुर के फरदा सुमेरपुर का निवासी है। वह‌ लंबे समय से नगर कोतवाली के डिगिहा तिराहे पर स्थित बंधन‌ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर काम क...