नई दिल्ली, फरवरी 28 -- दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकले आंसुओं को 'ओवरएक्टिंग' व तमाशा बताया है। उनका कहना है कि जब केजरीवाल सरकार में थे तब भी वह ऐसी ही नौटंकी किया करते थे। मिश्रा ने कहा कि जिस इंसान ने दिल्ली को 11 साल तक खून के आंसू रुलाया और अब वह रोने की एक्टिंग कर रहा है। मिश्रा ने यह सारे आरोप शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता सच जानती है और आखिरी फैसला जनता की अदालत में ही होता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा, 'कल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली के गुनहगार अरविंद केजरीवाल जी ने जो ओवरएक्टिंग की, जो तमाशा करने की कोशिश की और जिन्होंने दिल्ली को 11 साल तक खून के आंसू रुलाये, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.