बुलंदशहर, मार्च 27 -- क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह लगातार मांग उठा रहे हैं। सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर जिले की रेल सेवाओं के विस्तार के लिए 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें बुलंदशहर से दिल्ली के बीच सीधी मेमू सेवा शुरू करने और चोला से बुलंदशहर तक नई रेल लाइन बिछाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। सांसद ने रेल मंत्री को दिए पत्र में कहा है कि बुलंदशहर से दिल्ली के मध्य सीधी मेमू सेवा शुरू होने से हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही अलीगढ़-बुलंदशहर-मेरठ खंड पर भी दोनों दिशाओं में नियमित मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन प्रमुख शहरों के बीच व्यापारिक और सामाजिक आवागमन सुगम हो जाएगा। इ...