दिल्ली को मिलेगी 2,800 नई इलेक्ट्रिक बसें; क्या टार्गेट? पूरा प्लान
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली सरकार ने पलूशन कम करने और सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना के फेज-1 के तहत 2,800 नई एसी लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार कर रही है। दिल्ली सरकार का संकल्प साल 2028-29 तक सार्वजनिक परिवहन बेड़े को लगभग 14 हजार बसों तक बढ़ाने का है। ये बसें अगले साल से सड़कों पर उतरना शुरू होंगी। हाल ही में दिल्ली कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2,800 जीरो उत्सर्जन इलेक्ट्रिक बसों का शामिल होना दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.