नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 8 मार्च को दिल्ली में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, दिल्ली मेट्रो के फेज-V (ए) के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन मेट्रो परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है और इनसे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ये परियोजनाएं देश की राजधानी को सही मायनों में 'विकसित दिल्ली' बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। इन प...