नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में दिल्ली मेट्रो के निरंतर विस्तार से शहर की परिवहन व्यवस्था एक नए चरण में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जिन मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, वे दिल्ली को तेज, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।इन दो कॉरिडोर का होगा उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिनमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर से...