दिल्ली को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, बनेगा 5.5 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर; 6 मेट्रो स्टेशनों पर MMI योजनाओं को भी मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने की दिशा में बुधवार को एक नया और बड़ा कदम उठाया गया, जिसके तहत उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने'मां आनंदमयी मार्ग' पर 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी। इससे दक्षिण दिल्ली की इस मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम कम करने के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा लास्ट-माइल तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए संधू ने छह मेट्रो स्टेशनों के लिए मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन (MMI) योजनाओं को भी मंजूरी दी। इस बारे में जानकारी देते हुए DDA के एक अधिकारी ने कहा कि 'मां आनंदमयी मार्ग पर बनने वाला फ्लाईओवर सड़क पर मौजूद लगभग 12 चौराहों (इंटरसेक्शन) को बायपास करेगा और इसे बनाने का मकसद ओखला फेज I और II इंडस्ट्रियल एरिया से आने वाले मिले-जुले ट्रैफिक की वजह से होने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.