नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक की समस्या को कम करने और राजधानी की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत सरकार ने दक्षिण और उत्तरी दिल्ली की चार मुख्य सड़कों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना बनाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि शहर की चार भारी भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सफर को आसान व तेज बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इंटीग्रेटेड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा शहर के 4 प्रमुख मार्गों महरौली-महिपालपुर मार्ग जिसमें अरुणा आसफ अली रोड भी शामिल है (दक्षिणी दिल्ली), कांति नगर ब्रिज चौराहा (दक्षिणी दिल्ली), बवाना रोड (उत्तरी दिल्ली) और कंझावला चौक के पास फ्लाईओवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.