दिल्ली को मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, कहां बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल?
नई दिल्ली, मार्च 10 -- इस महीने दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं, जिससे कुल संख्या 4000 से अधिक हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य साल के अंत तक इसे 7500 तक पहुंचाना है। साथ ही भलस्वा की रीक्लेम जमीन पर नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर नए डिपो के लिए अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और यात्रियों को आधुनिक और सुलभ परिवहन सुविधाएं देने पर आगे बड़ रही है।दिल्ली में चल रहीं 4000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को डीटीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के विस्तार, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख परिवहन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.